Rajasthan Govt College Admission 2026: सरकारी कॉलेजों में UG First Semester एडमिशन शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (BA, BSc, BCom) सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान द्वारा Official Notification जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष 12वीं कक्षा पास की है, वे अब राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में Online Application कर सकते हैं।

Online Application Process 1 AY 2026 से शुरू हो चुकी है और Application करने की Last Date May 26, 2026 निर्धारित की गई है। Interested Candidates Official Website HTE Rajasthan पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Govt College Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
Admission NameRajasthan College UG Admission 2026
विभागCollege Education Rajasthan
कोर्सUndergraduate (BA, BSc, BCom)
सत्र2026-27
आवेदन प्रक्रियाOnline
राज्यRajasthan
आवेदन शुरू1 May 2026
अंतिम तिथि26 May 2026
Official WebsiteHTE Rajasthan Official Websitehttps://hte.rajasthan.gov.in/HTE/10524

Rajasthan Govt College Admission 2026 Important Dates

क्र. सं.कार्यक्रमतिथि
1ऑनलाइन आवेदन शुरू1 मई 2026
2आवेदन की अंतिम तिथि26 मई 2026
3आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि29 मई 2026
4अंतिम मेरिट लिस्ट एवं प्रतीक्षा सूची जारी30 मई 2026
5दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा30 मई से 6 जून 2026
6प्रथम प्रवेश सूची जारी8 जून 2026
7विषय आवंटन एवं वर्ग निर्धारण9 जून 2026

Rajasthan Govt College Admission 2026 Eligibility

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में UG प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।

न्यूनतम अंक

  • कला (Arts), वाणिज्य (Commerce) एवं Visual Arts संकाय के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
  • विज्ञान (Science) एवं Performing Arts संकाय के लिए न्यूनतम 48% अंक जरूरी हैं।
  • अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए सभी संकायों में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं।

Rajasthan Govt College Admission 2026 Selection Process

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यदि किसी कॉलेज में सीटें खाली रह जाती हैं, तो अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Bonus Marks एवं Reservation

  • NCC, NSS एवं Scout-Guide प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए 30% आरक्षण निर्धारित है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक संकाय में 5% सीटें आरक्षित रहेंगी।

सीट क्षमता

संकायप्रति कक्षा सीटें
कला एवं वाणिज्य80 विद्यार्थी
विज्ञान वर्ग70 विद्यार्थी

How to Apply Rajasthan Govt College Admission 2026

राजस्थान सरकारी कॉलेज एडमिशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट HTE Rajasthan Portal पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Admission” सेक्शन में जाएं।
  3. “Department of College Education” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. UG First Semester Admission Notification 2026-27 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  5. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपनी SSO ID और Password से लॉगिन करें।
  7. Citizen Apps (G2C) में जाकर DCEAPP आइकॉन पर क्लिक करें।
  8. जिला एवं कॉलेज का चयन करें।
  9. शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  10. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

Important Links

विवरणलिंक
Apply Onlinehttps://hte.rajasthan.gov.in/HTE/10524
Official NotificationOfficial Notification Portal
Admission DatesAdmission Schedule
College List & SubjectsCollege List Details

Leave a Comment